फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Timely solve the problems of entrepreneurs: Divisional Commissioner

उद्यमियों की समस्या का समय से निस्तारण करें : मंडलायुक्त

Tue, 21 Mar 2023 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Timely solve the problems of entrepreneurs: Divisional Commissioner
मंडलायुक्त ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिलों के उद्यमियों की ली बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के आयुक्त लोकेश एम ने कहा कि अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं का समय से निराकरण करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पंचायत सभागार में मंडलायुक्त ने मंडल के उद्यमियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देना और उद्योगों की स्थापना करना है। उद्यमियों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

हिदायत दी कि सभी डीएम यह तय करें कि किसी भी अधिकारी के स्तर पर उद्योगों से संबंधित शिकायत रोकी न जाएं। बैठक में विद्युत निगम, यूपीएसआईडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग, अग्निशमन, नगर निगम आदि विभागों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम शामली, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed