{"_id":"5fd64ec88ebc3e3c513d744b","slug":"tight-security-will-remain-in-the-city-muzaffarnagar-news-mrt515446411","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के चलते शहर में रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के चलते शहर में रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रहेगी कड़ी सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत सोमवार को किसान संगठनों द्वारा कलक्ट्रेट के घेराव व ज्ञापन देने के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते शहर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर में मुख्य चौराहों पर भारी फोर्स रहेगी और जरूरत पड़ने पर शहर क्षेत्र मेें रूट भी डायवर्ट किया जाएगा।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फिलहाल किसान संगठनों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अफसरों को ज्ञापन दिए जाने का ही कार्यक्रम नियत किया है। इसके बावजूद ऐहतियातन शहर क्षेत्र में मुख्य चौराहों पर फोर्स तैनात रहेगा। किसी को भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने व कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यदि किसान संगठनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनती है तो शहर क्षेत्र में रूट डायवर्ट भी किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशान न हो।