फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three youyh died of two farmer families in clash in old rivalry in Fulat village of Muzaffarnagar

UP: खूनी खेल में उजड़ गए हंसते-खेलते दो किसान परिवार, प्रेम विवाह से शुरू हुई थी रंजिश, गांव में पसरा सन्नाटा

Wed, 28 Feb 2024 09:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Feb 2024 09:15 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के फुलत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 10 मिनट तक खूनी खेल चला। इस खूनी खेल में हंसते-खेलते दो किसान परिवार उजड़ गए हैं।

विज्ञापन
Three youyh died of two farmer families in clash in old rivalry in Fulat village of Muzaffarnagar
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के फुलत गांव में हंसते-खेलते दो किसान परिवार बदले की आग में उजड़ गए। सिर्फ 10 मिनट के खूनी खेल में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। महिला समेत दोनों पक्षों के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के राजू का बेटा अंकित गांव में ही नाई की दुकान चलाता था। इसी दौरान पड़ोस के हरिमोहन की बेटी के साथ उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने एक साल पहले गुपचुप तरीके से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। करीब आठ महीने पहले दोनों गांव से चले गए थे। यहीं से रंजिश की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों परिवार को समझा-बुझाकर मामला शांत भी करा दिया था। दोनों परिवार मान भी गए थे, लेकिन मंगलवार रात बदले की आग सुलगी तो दोनों परिवार कुछ ही देर में उजड़ गए। पूर्व प्रधान प्रेमपाल ने घटना पर दुख जताया। वह कहते हैं कि दोनों परिवारों को अलग-अलग समझाया गया था, दोनों ही सहमत हो गए थे, लेकिन अचानक ही यह वारदात हो गई।

अंकित पक्ष की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा
मृतक अंकित के पिता राजू की ओर से दूसरे पक्ष के हरिमोहन, उसकी पत्नी मीना, बेटे राहुल, रोहित व सचिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें रोहित और राहुल की मौत हो गई है। घायल हरिमोहन का उपचार चल रहा है और उसकी पत्नी मीना व बेटे सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

राजू और उसके बेटे भी किए गए नामजद
दूसरे पक्ष के गोवर्धन की ओर से राजू, उसके बेटे अंकित, बबलू, जोशी व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अंकित की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अन्य चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हुई है। दस आरोपियों में से छह गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि एक आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती, दाव, देसी पिस्टल और नौ कारतूस .32 बोर के बरामद किए गए हैं। चार खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत

पुलिस सुरक्षा में रही करुणा
अंकित से प्रेम विवाह करने वाली करुणा बुधवार को गांव पहुंची। इस दौरान वह कड़ी पुलिस सुरक्षा में रही। पुलिस के घेरे में ही पहले उसे पोस्टमार्टम हाउस ले जाकर अंकित के शव को दिखाया गया। इसके बाद उसके रतनपुरी थाने में लाया गया। करुणा इन दिनों मेरठ के पल्लवपुरम में अंकित के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed