{"_id":"610ec8dc8ebc3ef3956d052d","slug":"three-youths-injured-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt550914561","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवक घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन युवक घायल
बुढ़ाना। अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। गंभीर अवस्था में तीनों युवकों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
शामली के कस्बा कैराना का रहने वाला काला बाइक द्वारा शुक्रवार को देर रात को मेरठ से अपने घर जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर नगवा गांव के सामने उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने घायल ग्रामीण काला को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया।
दूसरी घटना में दोपहर करीब एक बजे कस्बा निवासी मोहित व प्रिंस अपनी बाइक द्वारा कस्बे के दयानंद चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई कार ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। इस घटना में मोहित व प्रिंस सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर हालात में एक युवक को मेरठ चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की सूचना पुलिस ने घायलों के परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया।