फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three youths died in road accidents

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three youths died in road accidents
छपार/तितावी। अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जबकि दूसरे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द खाक कर दिया।
विज्ञापन

थाना भोपा क्षेत्र के गांव बरूकी रसूलपुर निवासी अजय कुमार (32) पुत्र कृष्णपाल बुधवार रात 10:00 बजे बाइक से गांव जा रहा था। हाईवे पर बरला में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अजय घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव ताजपुर निवासी सोनू (28) पुत्र बलजीत बुधवार रात में आठ बजे बाइक से देवबंद जा रहा था। उसकी बाइक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सोनू के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तितावी के लालूखेड़ी निवासी आशीष शर्मा (28) निर्माणाधीन हाईवे से बुधवार रात अपने गांव लौट रहा था। बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे आशीष की मौत हो गई। राहगीरों ने हाईवे पर युवक को पड़े देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। तितावी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed