फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three youth have died in clash of two parties and five accused arrested from Fulat village of Muzaffarnagar

खूनी संघर्ष में तीन की मौत: एक्शन में पुलिस, छह आरोपी किए गिरफ्तार, ADG ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण

Wed, 28 Feb 2024 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के फुलत गांव में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। उधर, पुलिस अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। एडीजी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Three youth have died in clash of two parties and five accused arrested from Fulat village of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में आपसी रंजिश में तीन लोगों की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव में अनुसूचित जाति के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल राहुल की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल हरिमोहन का उपचार चल रहा है। एडीजी डीके ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों ओर से पांच-पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फुलत गांव निवासी अनुसूचित जाति के अंकित (26) पुत्र राजू ने करीब एक साल पहले पड़ोसी हरिमोहन की बेटी के साथ गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था। दस महीने पहले दोनों मेरठ के पल्लवपुरम में जाकर रहने लगे थे। मंगलवार रात अंकित परिवार में सगाई समारोह में शामिल होने के लिए फुलत आया था। इसी दौरान सठेड़ी मार्ग पर हरिमोहन, उसके बेटे राहुल व रोहित ने घेरकर अंकित की हत्या कर दी।

विज्ञापन

कुछ ही देर बाद अंकित पक्ष ने हरिमोहन और उसके बेटों राहुल व रोहित पर फायरिंग कर दी। रोहित की मंगलवार रात मौत हो गई थी, जबकि बुधवार को उसके सगे भाई राहुल ने भी मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल हरिमोहन का उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह एडीजी मेरठ डीके ठाकुर और एसएसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात

उधर, रतनपुरी थाने में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि एक तरफ से राजू और दूसरी तरफ गोवर्धन ने पांच-पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों से महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत

विज्ञापन

फुलत हत्याकांड में देशी पिस्टल से फायरिंग करने वाला अभियुक्त बबलू पुत्र राजू खतौली में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। जबकि उसका दूसरा भाई जोशी खतौली में ही इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वहीं, तीसरा भाई मोनू घर पर पिता राजू के साथ परचून की दुकान पर बैठता है।

उधर, दूसरी ओर हरिमोहन के पास 8-10 बीघा जमीन है। उसका बेटा मृतक राहुल मेरठ में फिजियोथेरेपी करता था। दूसरा मृतक रोहित गांव में ही पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। जबकि गिरफ्तार तीसरा भाई सचिन मंसूरपुर मिल में मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed