फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three rogues caught plotting robbery

मुठभेड़ में डकैती की साजिश रचते तीन बदमाश पकड़े

Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three rogues caught plotting robbery
मुठभेड़ में डकैती की साजिश रचते तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने डकैती की साजिश रचते तीन बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से पांच पिस्टल सहित चोरी की दो बाइक बरामद की। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।

सीओ शकील अहमद ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव राठौर रोड पर ग्रीन लैंड बाग के पास अंदर खंडहर में तीन बदमाश क्षेत्र में डकैती डालने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग करनी कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मेरठ के गंगानगर निवासी रणजीत पुत्र बलबीर, रामराज के आशाराम पुटठी निवासी मनीष ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर व अमित ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच पिस्टल, कारतूस के अलावा दो चोरी की बाइक भी बरामद की। सीओ ने बताया कि तीनों बदमाश शातिर किस्म के हैं। तीनों बदमाश हथियारों की सप्लाई करते हैं। इन पर कई थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमे दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed