फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three people who shot Dipanshu were caught, two were injured.

Muzaffarnagar News: दिपांशु को गोली मारने वाले तीन दबोचे, दो घायल

Mon, 03 Nov 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three people who shot Dipanshu were caught, two were injured.
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना रोड पर शहर कोतवाली व एसओजी टीम की थार सवार युवकों से मुठभेड़ हो गई। दो युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक को भागते हुए पकड़ लिया गया। तीनों ने सलेमपुर गांव में तीन दिन पहले दिपांशु को गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने थार गाड़ी, पिस्टल व दो तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस की दोनों टीमों ने बुढ़ाना मोड पर बैरियर लगाकर थार को रोकने का प्रयास किया। थार सवार युवक बैरियर को टक्कर मारकर गाड़ी बुढ़ाना मोड़ की तरफ भगा ले गए। आगे उनकी गाड़ी का टायर फट गया तो तीन युवक थार से उतरकर भागने लगे और पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में सलेमपुर निवासी राजा उर्फ राज व नगर की प्रेमपुरी निवासी असजद घायल हो गए। उनका साथी प्रेमपुरी निवासी चिराग पंवार को पकड़ा गया। राजा ने बताया कि उनके परिवार की खानदान के ही दिपांशु के परिवार से रंजिश चली आ रही है। उनके परिवारों में हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से उसे लग रहा था कि दिपांशु उसे मार सकता है। घटना वाले वह भी दिपांशु अपने साथियों के साथ मौजूद था। उनमें इशारेबाजी हुई तो उसने दिपांशु पर गोली चला दी। राजा के पास से बरामद हुई पिस्टल की नाल फटी हुई है। बताया गया कि दिपांशु पर एक साथ कई गोली चलाते हुए पिस्टल की नाल फट गई थी और भागते समय मैगजीन भी घटनास्थल पर गिर गई थी। राजा का यह भी कहना है कि गिरफ़्तार आरोपी भी घटना के वक्त उसके साथ थे। आरोपियों का उपचार कराने के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ था मुकदमा दर्ज
दिपांशु का गाजियाबाद निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर है। घायल के भाई अंकुश ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भाई बाइक पर खेत से घर आ रहा था। रास्ते में राजा व उसके भाई देव व पड़ोसी दीपक तथा आयुष व दो तीन अन्य लोगों ने उसके भाई को गोली मार दी थी।

हिस्ट्रीशीटर इनामी वाहन चोर मुठभेड़ में घायल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ में एटूजेड रोड पर बिना नंबर की बाइक सवार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी मंसूरपुर निवासी निक्की है। वह मंसूरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वाहन चोर है। उसके गिरोह के दो साथियों को दस बाइक बरामद कर एक माह पहले जेल भिजवाया गया था। वह वाहन चोरी के मामले में नई मंडी, मंसूरपुर व खालापार थाने से तीन मुकदमों में वांछित चल रहा था। उस पर दस हजार का इनाम था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed