{"_id":"62950b24aaac9e5d99001a40","slug":"three-people-on-tempo-injured-in-truck-collision-devband-news-mrt590843421","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार तीन लोग घायल
देवबंद। स्टेट हाईवे-59 पर ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार को क्षेत्र के गुनारसी गांव निवासी सोनू, सेठपाल और देवेंद्र स्टेट हाईवे स्थित नवीन मंडी से सब्जी लेकर मुजफ्फरनगर मंडी में उसको बेचने जा रहे थे। वह हाईवे पर निहालखेड़ी गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आए तेज गति ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल सोनू के पिता सुरेशपाल सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद