फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three new TB patients were found in the screening of three thousand people

तीन हजार लोगों की स्क्रीनिंग में टीबी के तीन नये मरीज मिले

Tue, 22 Feb 2022 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three new TB patients were found in the screening of three thousand people
मुजफ्फरनगर। टीबी की पहचान के लिए जिले में 3000 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी, जिनमें अब तक बलगम के 25 सैम्पल लिये गये। जांच में तीन लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि टीबी मरीजों को चिन्हित कर टीबी मुक्त करने के लिए तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। टीबी फ्री सब नेशनल सर्टिफिकेशन 2022 के तहत पूरे जनपद में 15 टीम कार्य कर रही हैं। 18 से 20 फरवरी 2022 तक 3000 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें अब तक बलगम के 25 सैंपल लिये गये। जांच में तीन लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन की कंसलटेंट डॉ रेनू डोफे ने बताया कि दो हफ्ते या उससे अधिक खांसी होना, दो हफ्ते या उससे अधिक बुखार होना, एक माह से सीने में दर्द रहना, तेजी से वजन और भूख कम होना, एक माह में कभी भी बलगम में खून का आना टीबी के मुख्य लक्षण हैं। नियमित उपचार के बाद टीबी का रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। उपचार के दौरान रोगी के बेहतर पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार की ओर से हर माह पांच सौ रुपए दिये जाते हैं। यह भुगतान रोगी के बैंक खाते में किया जाता है। पीपीएम कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले में 3867 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed