फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Application deadline for Navodaya admission extended; opportunity available until October 22

Muzaffarnagar News: नवोदय में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 22 अक्तूबर तक मौका

Sat, 17 Oct 2026 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Application deadline for Navodaya admission extended; opportunity available until October 22
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में सत्र 2027-28 के तहत कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थियों को एक ओर मौका दिया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी गई है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य आर के कटारिया ने बताया कि समिति ने 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। अब अंतिम तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अभी तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं। कक्षा नौ में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11 के अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को फार्म में सीमित संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 23 से 25 अक्तूबर 2026 तक सुधार विंडो खुलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी श्रेणी, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित विवरण में ही बदलाव कर सकेंगे। अन्य जानकारियों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed