फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three new buses joined the fleet of Transport Corporation

Muzaffarnagar News: परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई तीन नई बसें

Wed, 10 May 2023 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Three new buses joined the fleet of Transport Corporation
दिल्ली-हरिद्वार रूट पर किया जा रहा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर परिवहन निगम के बेड़े में रोडवेज की तीन नई बसें शामिल हुई है। तीनों बसों को दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर चलाया जा रहा है। चुनाव डयूटी में बसों के जाने के कारण इस मार्ग पर यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए तीनों बसों का संचालन शुरू किया गया है।
परिवहन निगम के बेड़े की 186 में से कई रोडवेज बसें पुरानी हो चली थी। इनमें से तीन बसों को अपने निर्धारित किलोमीटर और दस साल के संचालन का समय पूरा करने के कारण परिवहन निगम अधिकारियों ने निगम के बेड़े में से निकाल दिया था। इन तीनों बसों को सहारनपुर वर्कशॉप में नीलामी के लिए भेजा गया था। तीनों बसों की भरपाई करने के लिए मुजफ्फरनगर परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने नई बसें भेजने का मांग पत्र भेजा था।
विज्ञापन

निगम मुख्यालय ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए तीन नई बसें मुजफ्फरनगर परिवहन निगम को दी हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर शुरू किया गया है। तीनों बस दोपहर में मुजफ्फरनगर से हरिद्वार और वहां से दिल्ली तथा दिल्ली से हरिद्वार पहुंचती है। बाद में तीनों बस मुजफ्फरनगर डिपो बस अड्डे पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बसों को फिलहाल 43 बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने की वजह से दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर लगाया गया है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। बसों के चुनाव ड्यूटी से वापस आने पर तीनों बसों को नए मार्ग पर चलाया जाएगा। - राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed