{"_id":"65eff7555ab661c74706b405","slug":"three-lakh-booklets-sent-to-police-custody-for-evaluation-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-118488-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुलिस अभिरक्षा में भेजीं मूल्यांकन के लिए तीन लाख पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुलिस अभिरक्षा में भेजीं मूल्यांकन के लिए तीन लाख पुस्तिकाएं
Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। जिले भर के छात्र-छात्राओं की करीब तीन लाख पुस्तिकाओं को भिजवाया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त हो गई। अब पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। जिले से भी पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए भेजा गया है। दो ट्रक में करीब तीन लाख पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। दोनों ट्रकों में पुलिसकर्मी और शिक्षकों को तैनात किया गया है। सभी के फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया, ताकी किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच भिजवाया गया है। इनमें हाईस्कूल की करीब 1.75 लाख और इंटरमीडिएट की करीब 1.25 लाख शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 16 मार्च से पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए शहर के ही पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को बनाया मूल्यांकन केंद्र
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में पांच विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें तीन केंद्र हाईस्कूल और दो केंद्र इंटरमीडिएट की पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बनाए गए हैं। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।