{"_id":"152d7c28263953ec52d5b4ea3865d4be","slug":"three-killed-in-road-accidents-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की माैत
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली/बुढ़ाना। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पुलिस को दी गई है।
खतौली में नेशनल हाईवे पर डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। गांव भैंसी निवासी सागर (21) पुत्र अमरपाल बुधवार की सुबह करीब सात बजे बाइक पर मां सुमन (55) को लेकर खेतों में जाने के लिए घर से निकला था।
नेशनल हाईवे पर कैफे के समीप डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मां व बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
उधर, कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर नीमखेड़ी गांव के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव ढिंढावली आ रहा था।
विज्ञापन
तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र राजकुमार बुधवार को कांधला के गांव राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शाम को वह बाइक पर सवार होकर लौट रहा था।
कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर गांव नीम खेड़ी के पास जब वह एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई, जिससे वह बाइक समेत ट्रक के पहियों के नीचे आकर कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया।
मृतक के मोबाइल फोन के जरिए शव की पहचान हो सकी। परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार
खतौली। गांव अंतवाड़ के पास मंगलवार की रात को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भोपा निवासी सलीम घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया।