{"_id":"609ec4ba8ebc3e77ad69fd1b","slug":"three-killed-by-corona-380-infected-muzaffarnagar-news-mrt5383574102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 380 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 380 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना से तीन की मौत, 380 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। शुक्रवार को भी तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। अब तक जनपद में 218 मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि गैर सरकारी आंकडे़ में मौत कहीं ज्यादा है। शुक्रवार को 380 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब भी 5328 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 27177 मरीज जनपद में मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद के कोविड अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। अब तक 218 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लैब से आई जांच रिपोर्ट में 380 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें से अधिकांश मरीज शहरी क्षेत्र के है। जो मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। अधिकांश मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। 653 मरीज ठीक हुए। सीएमओ ने बताया कि अभी जिले में 27177 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 21631 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, अभी भी जिले में 5328 मरीजों का उपचार चल रहा है।
मोरना में 97 लोगों के लिए सेंपल
मोरना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह के निर्देशन में लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार व पंकज रानी ने विभिन्न गांवों से आए 32 लोगों के सेंपल कोरोना जांच के लिए गए जबकि 65 लोगों की तत्काल जांच की गई। जांच में महिला समेत दो लोग पॉजिटिव मिले। महिला को बेगराजपुर मेडिकल के लिए रेफर किया गया है तथा दूसरे को होम आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। विभिन्न गांवों से आए कुल 97 लोग की कोरोना संक्रमण की जांच की गई।
विज्ञापन
जिले में 2334 लोगों को लगाया टीका
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को 2334 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 915 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1419 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।