{"_id":"68eabc005b01ac6ad90bd46a","slug":"three-injured-in-stone-pelting-due-to-clash-over-minor-issue-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-156290-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मामूली बात पर संघर्ष, पथराव में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मामूली बात पर संघर्ष, पथराव में तीन घायल
विज्ञापन
खतौली। गांव नंगला रुद्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
शुक्रवार देर रात गांव नंगला रुद्र निवासी महकार तथा दीन मोहम्मद के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक पक्ष से शादाब तथा दूसरे पक्ष से दीन मोहम्मद उसका भाई शेर मोहम्मद घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर किसी प्रकार स्थिति को संभाला तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों को उपचार देकर रेफर कर दिया।
पुलिस ने पकड़े गए परवेज, महकार तथा अमन का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। पुलिस ने बताया कि वली मोहम्मद की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 7-8 लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।