{"_id":"660a0590d36628480d0ff6b6","slug":"three-injured-admitted-to-hospital-search-for-attackers-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-119695-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीन घायल अस्पताल में भर्ती, हमलावरों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीन घायल अस्पताल में भर्ती, हमलावरों की तलाश
Mon, 01 Apr 2024 06:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
- मढ़करीमपुर गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले पर हमले का मामला
- बालियान ने पूरे मामले से सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मढ़करीमपुर गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के काफिले पर हुए हमले के दौरान तीन घायलों को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे और वीडियो खंगाली। कई लोगों को चिह्नित किया गया है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री बालियान ने पूरे मामले से सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया।
मढ़करीमपुर में घायल कुटबी गांव निवासी विनीत, सक्षम और विजय को शनिवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह 11 बजे तीनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। गांव में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वीडियो के आधार पर पहचान कराई जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मामला पहुंचते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रकरण के सभी वीडियो खंगाले जा रहे हैं।
यह था मामला
गांव मढ़करीमपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान शनिवार रात चुनावी सभा करने के लिए गए थे। भाजपा प्रत्याशी जब सभा कर रहे थे तो उनके काफिले की गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। नारेबाजी भी की गई थी। दस से अधिक गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सुरक्षाकर्मियों ने बालियान को गांव से निकाला था। इस दौरान पूर्व विधायक विक्रम सैनी की गाड़ी भी तोड़ दी गई थी। पथराव में तीन युवक घायल हैं, जबकि सात को मामूली चोटें लगी थी। गांव मढ़करीमपुर में ग्राम प्रधान राकेश सिंह के आवास पर पुलिस सुरक्षा रही। गांव में भी पुलिस ने पैदल मार्च किया। रविवार को गांव में शांतिपूर्ण माहौल रहा। गांव मढ़करीमपुर प्रकरण में चुनावी सभा के लिए पहुंचे डाॅ. संजीव बालियान ने के काफिले पर पथराव और मारपीट करने की घटना में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कुछ युवाओं को बरगलाकर यह पथराव कराया गया है। हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते। युवा देश का भविष्य है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। यह जरूर पता चलना चाहिए कि किन लोगों का हाथ है। जिस तरह से हमला हुआ, उसमें मेरी और पूर्व विधायक विक्रम सैनी की भी जान को खतरा बन गया था।