फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three including the inspector sent to jail for indecency with SI

एसआई के साथ अभद्रता में दरोगा सहित तीन जेल गए

Sat, 07 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three including the inspector sent to jail for indecency with SI
देवबंद(सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 स्थित एक होटल में चेकिंग करने गई पुलिस टीम के साथ दरोगा ने ही अभद्रता कर दी। आरोप है कि चेकिंग करने गए एसआई के साथ हाथापाई की गई। अभद्रता करने वाला दरोगा बुलंदशहर में तैनात है। जो फिलहाल मेडिकल पर आया हुआ है। शक है कि होटल में अनैतिक कार्य होता है। जिसकी वजह से उक्त दरोगा ने टीम को अंदर जाने से रोका। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामला सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के सामने बने एक होटल का है। यहां दोपहर के समय खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज अनुज कुमार टीम के साथ चेकिंग के लिए गए थे। जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा के मुताबिक पुलिस टीम जब होटल में चेकिंग के लिए पहुंची तो वहां मौजूद चंदपुर कायस्थ निवासी दिनेश, जयकिशन और साहिल आदि ने टीम को भीतर जाने से रोक दिया। दिनेश यूपी पुलिस में दरोगा है जो बुलंदशहर की स्याना कोतवाली में तैनात है और वह पिछले डेढ़ माह से मेडिकल लीव पर है। उसने चेकिंग के लिए पहुंचे एसआई का गला तक पकड़ लिया। सिपाहियों के साथ भी अभद्रता की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को एसआई अनुज कुमार की तहरीर पर दरोगा सहित तीनों लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बांग्लादेशियों की तलाश में होटल में चेकिंग को गई थी टीम
देवबंद। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि पुलिस टीम होटल में बांग्लादेशियों की तलाश में गई थी, लेकिन दरोगा दिनेश ने टीम को भीतर जाने से रोक दिया। शक है होटल में अनैतिक कार्य होता है। वहां भीतर काफी कमरे बनाए गए हैं। पूर्व में भी इस प्रकार की जानकारी मिल चुकी है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed