फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three cows were freed, DCM driver absconded after attacking Bajrang Dal worker

Muzaffarnagar News: तीन गाय मुक्त कराई, बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमला कर डीसीएम चालक फरार

Tue, 11 Mar 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Three cows were freed, DCM driver absconded after attacking Bajrang Dal worker
-गायों को वध के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जौली रोड पर डीसीएम में ले जाई जा रही तीन गायों को मुक्त कराया। पकड़ने के प्रयास के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता व उसकी पत्नी पर दराती से हमला कर डीसीएम चालक फरार हो गया। गायों को वध के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा किया।


छपार क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता सुशर्मा अपनी पत्नी को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार दिला कर बाइक पर वापस लौट रहे थे। उन्होंने मेरठ की तरफ से एक डीसीएम में तीन गाय मुजफ्फरनगर की तरफ ले जाते हुए देखा। उन्होंने डीसीएम का पीछा करते हुए यह सूचना बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष सुमित बजरंगी को दी।
विज्ञापन


डीसीएम चालक गायों को लेकर कूकड़ा के जौली चौराहे से जाने लगा तो सुशर्मा ने डीसीएम को रोक कर चालक से गाय के बारे में जानकारी करनी चाही। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए सुशर्मा पर दराती से हमला कर दिया। दंपती किसी तरह बच पाया। सुशर्मा व उनकी पत्नी ने आरोपी चालक को पकड़ना चाहा तो डीसीएम चालक ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और दराती फेंककर भाग गया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सुमित बजरंगी अपने साथी रोहित, निकुंज आदि के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना देने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की मद्द से पुलिस गायों से लदी डीसीएम को अपने साथ ले गई।

बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि सभी गायों को वध के लिए ले जाया जा रहा था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि डीसीएम के नंबर से वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed