फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested including ex-pradhan's son in beef biryani case

Muzaffarnagar News: गोमांस की बिरयानी प्रकरण में पूर्व प्रधान के पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including ex-pradhan's son in beef biryani case
-पुलिस ने पूर्व प्रधान के आवास पर छापा मारकर वहां से करीब एक क्विंटल बिरयानी पकड़ी थी
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। पुलिस ने रोजा इफ्तार पार्टी के लिए गोमांस की बिरयानी पकाने के मामले में नामजद पूर्व प्रधान के पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा के पूर्व प्रधान जाहिद के आवास पर सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार पार्टी में गोमांस का प्रयोग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने पूर्व प्रधान जाहिद के आवास पर छापा मारकर वहां से तीन भगोनों में तैयार की जा रही करीब एक क्विंटल बिरयानी बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व प्रधान जाहिद, उसके दो पुत्रों खालिद, आमिर, दो अन्य नफीस व आबाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था।
शनिवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित पूर्व प्रधान के पुत्र खालिद व दो अन्य नफीस, आबाद को मंडावली खादर मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त खालिद के विरुद्ध रतनपुरी थाने पर विभिन्न धाराओं के सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नफीस के विरुद्ध तीन, आबाद के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज है। इससे पूर्व पुलिस बुधवार को इस मामले में नामजद पूर्व प्रधान जाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed