{"_id":"690a60680fc1026dd005d286","slug":"three-animals-died-in-safipur-patti-cattle-herders-in-panic-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-157891-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सफीपुर पट्टी में तीन पशुओं की मौत, दहशत में पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सफीपुर पट्टी में तीन पशुओं की मौत, दहशत में पशुपालक
विज्ञापन
बुढ़ाना। सफीपुर पट्टी में पशुओं में सर्रा की बीमारी से तीन दिन में तीन पशुओं की मौत हो गई। गांव में कई पशु इस बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीण मिंटू त्यागी, सत्तू कश्यप व प्रवीण शर्मा के दुधारू पशुओं की मौत के बाद अन्य में भय है।
सफीपुर पट्टी प्रणामी मंदिर के आसपास रहने वाले दर्जनों पशुपालकों में पशुओं में आई बीमारी से भय का माहौल है। तीन दिन में ग्रामीणों के तीन दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी है। पशुओं को सर्दी लगने के बाद वे खुरपका व मुंहपका बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।
बुढ़ाना के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार गंगवार ने बताया कि खुरपका और मुंहपका के बाद पशु सर्रा व निमोनिया की बीमारी से ग्रस्त होता है। उचित इलाज न मिलने के कारण पशुओं की मौत हो जाती है। झोलाछाप के इलाज के कारण पशु पालकों के पशुओं की मौत हुई है। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अपने क्षेत्र में वे पशुओं की देखरेख में लगे हैं। संवादर