{"_id":"6b0498de7534f895ab086838","slug":"thinking-about-binding-the-future-with-the-thread-of-saints-and-sanatan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-185911-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संत और सनातन की डोर से भविष्य को बांधने का चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संत और सनातन की डोर से भविष्य को बांधने का चिंतन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोक्ष भूमि शुकतीर्थ के प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में संत और सनातन की डोर से भविष्य को बांधने पर चिंतन किया गया। खुद भागवत ने महाभारत काल से लेकर आधुनिक दौर के उदाहरण देकर कहा कि देश के पास पूरी दुनिया को दिशा देने वाला प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान मौजूद है। ऋषियों ने आत्मज्ञान, परोपकार और एकात्मता का संदेश गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया।
शुकदेव आश्रम के डोंगरे भागवत भवन में छात्र, संत, खिलाड़ी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी आरएसएस प्रमुख को सुनने पहुंचे थे। एक घंटा चला सभा से संस्कृति, संस्कार और संत परंपरा के अनूठे उदाहरण दिए गए।
भागवत ने संदेश दिया कि सत्य, करुणा, शुचिता और तपस्या से मनुष्य का चित्त शुद्ध होता है और उसके भीतर सेवा एवं परोपकार की भावना विकसित होती है। धर्म का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत कल्याण नहीं, बल्कि मोक्ष प्राप्ति के साथ संपूर्ण विश्व का हित करना भी है। भारतीय दर्शन का मूल विचार है कि दिखाई देने वाली भिन्नताओं के बावजूद समूची सृष्टि एक ही परम सत्य का हिस्सा है।
विज्ञापन
देश को विश्व का मार्गदर्शक बनाने के लिए पहले ऐसे चरित्रवान, योग्य और दैवी गुणों से संपन्न व्यक्तियों का निर्माण करना होगा, जो समाज के लिए समर्पित हों। देश का भविष्य उसकी प्राचीन आध्यात्मिक नींव, व्यक्ति निर्माण, आत्मसाधना और विश्व कल्याण की भावना को जीवन में उतारने में निहित है।
-- -- -- -
भागवत कथा और तपस्या ने शुकतीर्थ को दी पहचान
संघ प्रमुख ने कहा कि देश की आध्यात्मिक परंपरा, भक्ति और परोपकार की भावना को जीवित रखने में संतों और तीर्थस्थलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शुकदेव जी की भागवत कथा और स्वामी कल्याणदेव जैसी विभूतियों की तपस्या ने इस तीर्थ को आध्यात्मिक ऊर्जा और विशेष पहचान दी है।
-- -- -
भगवान को बुलाने से पहले खुद को योग्य बनाएं
भगवान के अवतार की प्रतीक्षा करने से पहले समाज को अपने भीतर दैवी गुण विकसित करने होंगे। चरित्रवान, संस्कारवान और परोपकार की भावना से युक्त व्यक्तियों का निर्माण करना जरूरी है। जब हम भगवान के आने के योग्य बनेंगे, तभी भारत विश्व कल्याण की अपनी भूमिका निभा सकेगा।
-- -- -
भारत का ज्ञान अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा
भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि यहां का आध्यात्मिक ज्ञान केवल ग्रंथों और विद्वानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। ऋषियों ने कठिन से कठिन दर्शन को लोकभाषा और परंपराओं के माध्यम से जनसामान्य के जीवन का हिस्सा बनाया। इसी ज्ञान और संस्कारों के आधार पर राष्ट्र का निर्माण हुआ है।
-- -- -- --
भागवत भूमि शुकतीर्थ से मोहन भागवत का संदेश
- दुनिया जिन समस्याओं का समाधान नहीं खोज पा रही है, उनका रास्ता भारत के प्राचीन ज्ञान और एकात्मता के दर्शन में है।
- आने वाला समय भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान का महत्व बढ़ने का है। देश को अपनी विरासत के आधार पर आगे बढ़ना होगा।
- भारत को विश्व कल्याण की जिम्मेदारी निभाने के लिए चरित्रवान, संस्कारवान और योग्य लोगों की नई पीढ़ी तैयार करनी होगी।
- केवल भौतिक विकास से मानवता की समस्याएं हल नहीं होंगी। जीवन में आत्मज्ञान, करुणा और परोपकार भी जरूरी हैं।
- भारत को केवल अपनी उन्नति तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि अपने ज्ञान और जीवन दर्शन से पूरी दुनिया के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है।
-- -- -- -- -- -- --
पांच साल किया गया भागवत का इंतजार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को शुकतीर्थ बुलाने का पांच साल से प्रयास चल रहा था। ट्रस्टी ओमदत्त आर्य ने बताया कि पीठाधीश्वर ओमानंद महाराज ने कई बार संदेश दिए और पत्र लिखे थे। ट्रेन में भी एक बार मुलाकात हुई थी। अब संयोग बना है।
-- -- -- -- -- -- --
संत सम्मेलन का दिया गया न्योता
वृंदावन से पधारे स्वामी सुतीक्षण दास देवाचार्य ने सुदामा कुटी में अगले वर्ष 27 जनवरी में आयोजित विराट संत सम्मेलन का निमंत्रण डॉ मोहन भागवत को दिया। देवाचार्य और शिष्यों का पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द ने सम्मान किया।