फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Think before going out in the city, tractors will run on these roads today

Muzaffarnagar News: शहर में निकलना सोच समझकर, इन सड़कों पर आज चलेंगे ट्रैक्टर

Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Think before going out in the city, tractors will run on these roads today
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे, एमएसपी, बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। प्रस्तावित धरने में किसानों की भीड़ की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर रूट डायवर्जन रहेगा। ट्रैक्टरों के शहर के बीच में आने के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता सोमवार सुबह से अपने ट्रैक्टर ट्राली मेें महावीर चौक के पास जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे और इसके बाद सभी भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर एसएसपी कार्यालय के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मीनाक्षी चौक से महावीर चौक, सुजड़ू चौक से सरकुलर रोड जीआईसी मैदान तक व जानसठ मार्ग से किसान वाहनों के आने के कारण सड़कों पर किसान वाहनों की भीड़ रहेगी, जिस कारण दुपहिया व चौपहिया वाहनों तथा पैदल राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी को आने जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें रूट डायवर्ट भी किया गया है।
विज्ञापन


- यहां रहेगा रूट डायवर्ट

- शहर के मुख्य चौराहों महावीर चौक, जानसठ पुल, प्रकाश चौक की तरफ वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

- झांसी की रानी से प्रकाश चौक, प्रकाश चौक से महावीर चौक एवं प्रकाश चौक से एसडी तिराहा मार्ग पर चौपहिया एवं तीन पहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शहर क्षेत्र से रेलवे लाइन पार आने जाने के लिए रेशु विहार फाटक, भोपा पुल व सरवट रेलवे फाटक का प्रयोग करें।

- शहर के विभिन्न मार्गाें से आने-जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि किसी को शहर में आने जाने में कोई परेशानी न उठानी पड़े।

- आज इन रास्तों पर जाने से बचें

यातायात पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए ए टू जैड रोड व जानसठ मार्ग, शहर की तरफ महावीर चौक आने जाने वाले वाहन टिकैत चौक से विश्वकर्मा चौक व रेशु विहार फाटक मार्ग का प्रयोग करे। प्रकाश चौक, महावीर चौक, जानसठ पुल व कोर्ट रोड पर जाने से बचें।
- चौराहों पर पुलिस रहेगी तैनात

व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, वहीं इसके अलावा शहर के सभी चौराहों पर व्यवस्था संभालने व वाहन चालकों की मदद के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी।
- आज वहलना से मिलेंगी दिल्ली, मेरठ, बड़ौत की रोडवेज बस

मुजफ्फरनगर। भाकियू के धरना प्रदर्शन को देखते हुए परिवहन विभाग ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि दिल्ली व मेरठ तथा बडौत से आने जाने वाली सभी बस वहलना चौराहे से चलेंगी। यह व्यवस्था एक दिन के लिए बनाई गई है।


- इन्होंने कहा

भाकियू के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। रूट भी डायवर्ट किया है। सभी वाहन चालकों से एडवाइजरी के अनुसार तथा वैकल्पिक मार्गों से आना जाना करने की अपील की है। -सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed