{"_id":"67fd18d155a8dc96b8084bbd","slug":"thieves-stole-jewellery-worth-lakhs-from-a-farmers-house-who-had-gone-to-attend-a-wedding-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-143580-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शादी में गए किसान के घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शादी में गए किसान के घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गए किसान परिवार के यहां चोरों ने लाखों रुपये के सोने, चांदी के जेवरात साफ कर दिए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, सर्विलांस टीम ने मौके का मुआयना किया।
रविवार को कस्बे के मोहल्ला तगायान मुस्लिम निवासी सालीम शादी समारोह में पूरे परिवार संग गया था। देर शाम को वापस लौटा तो कमरे की आलमारी का ताला टूटा देख हतप्रभ रह गया। आलमारी में रखे परिजनों के सोने, चांदी के गहने गायब थे। करीब पांच लाख रुपसे के आभूषण बताए गए हैं।
बताया कि मकान के मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन कमरे और आलमारी का ताला तोड़कर सिर्फ गहनों पर हाथ साफ किया गया। मकान की ऊपरी मंजिल से सटी किसी छत से मकान में घुसने की संभावना जताई जा रही है। चोरों ने जेवरात के अलावा किसी सामान को नहीं छेड़ा।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। कई पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। सोमवार को सर्विलांस टीम ने पहुंचकर घटनास्थल के ईर्दगिर्द घटना के दौरान चल रहे मोबाइल फोन नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस का कहना है घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।