फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be free coaching system for youth: Kashyap

युवाओं के लिए होगी फ्री कोचिंग व्यवस्था : कश्यप

Wed, 27 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be free coaching system for youth: Kashyap
चरथावल में संबोधित करते राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं मंच पर मौजूद नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
युवाओं के लिए होगी फ्री कोचिंग व्यवस्था : कश्यप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा सीएम योगी की पहल पर पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए सिविल सेवा एवं मेडिकल की पढ़ाई के लिए जिला स्तर पर कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। अपराधियों की जगह जहां है, वह वहीं रहेगा।
बुधवार को कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि छह महीने में हर जिला और मंडल स्तर पर युवाओं को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस, मेडिकल एवं लॉ में फ्री कोचिंग दी जाए। इस योजना पर काम चल रहा है। यूपी मंत्रिमंडल में 52 में से 22 मंत्री पिछड़े वर्ग से हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम संकल्प के तहत विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सम्मान के लिए प्राथमिकता पर कार्य कर रहा है। पहले गांवों में उन्हें लोग अपशब्द बोलकर ताने देते थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। सीएम ने दोनों विभाग का दायित्व उन्हें सौंपा है। वह निष्पक्षता से पिछड़े वर्ग एवं दिव्यांगों के सशक्तिकरण की योजनाओं को आम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कहा योगी सरकार में मजहब और जाति की राजनीति करने वालों की जगह नहीं है। प्रदेश में अब दंगा नहीं होने दिया जाएगा। अपराधी वहीं रहेगा, जहां उसकी जगह है। सड़क पर हर व्यक्ति बेखौफ होकर घूम रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
आयोजक मंडल में केमिस्ट सुशील कश्यप, सुनील कश्यप, डा. भानु कश्यप, सभासद अनिल कश्यप, राजू कश्यप, रामकुमार एडवोकेट आदि रहे। मुथरा के मोहन पाल के संचालन में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, नोएडा के सिद्धार्थ कश्यप, सागर, संजय धीमान, अजय वर्मा, विजेंद्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, सुनील सूद, विजय वर्मा, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे। मंत्री को क्षेत्र की महिला बीसी सखी विमा देवी एवं साजमा आदि ने मानदेय बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed