फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was dispute between RLD leader and teacher for admission in Muzaffarnagar

UP: रालोद नेता और शिक्षक आए आमने-सामने, डीएवी कॉलेज बना जंग का अखाड़ा, जानें पूरा मामला

Thu, 07 Jul 2022 10:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Jul 2022 10:23 PM IST
सार

दाखिले के विवाद को लेकर रालोद नेता और शिक्षक आमने-सामने आ गए। आरोप लगाया कि रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों की पिटाई की।

विज्ञापन
There was dispute between RLD leader and teacher for admission in Muzaffarnagar
कॉलेज में विवाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में दाखिला कराने को लेकर शुरू हुए विवाद में कॉलेज जंग का अखाड़ा बन गया। रालोद छात्र नेता और शिक्षक आमने-सामने आ गए। आरोप है कि रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने पांच छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर 13 नामजद और 10-15 अज्ञात  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षकों ने सिविल लाइन थाने पर धरना देकर कर सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, रालोद नेताओं ने भी शिक्षकों पर पिटाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रालोद छात्र के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान अपने साथी काजी फैज, अर्जुन, शौर्य, आकाश, सुहेल, हैदर राणा, अभी अहलावत, हिमांशु बालियान, गोल्डी, राजा, शुभम चौधरी के साथ बृहस्पतिवार को एक छात्र का दाखिला कराने डीएवी इंटर कॉलेज में पहुंचे थे। दाखिले को लेकर कॉलेज के कर्मचारी के साथ छात्र नेताओं का विवाद हो गया। हंगामा होने पर शिक्षक सत्यकाम तोमर, अब्दुल सत्तार, मोहिब हसन, मोनिका, रश्मि, जय मिश्रा आदि मौके पहुंच गए। प्रधानाचार्य का आरोप है कि छात्र नेताओं ने लाठी डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। तमंचों से फायर भी किए गए। शिक्षकों को चोटें आई।  इस दौरान रालोद नेता सुधीर भारतीय भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ नोकझोंक हुई और हाथापाई की नौबत आ गई। सीओ सिटी कुलदीप कुमार व पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान झड़प हुई। पुलिस ने मौके से सुधीर भारतीय, सार्थक लाटियान, अर्जुन, काजी कैफ व शौर्य को हिरासत में ले लिया है। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
सार्थक लाटियान, काजी फैज, सुधीर भारती, अर्जुन, शौर्य, आकाश, सुहैल, हैदर राणा, अभि अहलावत, हिमांशु बालियान, गोल्डी, राजा, शुभम चौधरी सहित एक दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर

हमलावर कोई भी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया है। माहौल बिगाड़ने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पांच छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी 

कॉलेज में दाखिला कराने वाले छात्रों की लाइन लगी थी। सार्थक लाटियान आदि आए वहां आए। उन्होंने कर्मचारी के साथ बदतमीजी की। धक्कामुक्की पर वे और अन्य शिक्षक पहुंच गए। युवकों ने उनके और अन्य शिक्षक से हाथापाई की। फायर भी किया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। - सुनील वर्मा, प्रधानाचार्य

छात्र नेता बोले, शिक्षकों ने डंडों से पीटा
रालोद छात्र नेता सार्थक लाटियान ने कहा कि कालेज में एक छात्र का कक्षा 11 में दाखिला करने से मना कर दिया था। डीआइओएस से आदेश कराकर वह छात्र व अपने साथियों के साथ कॉलेज गए थे। वहां उन्हें प्रधानाचार्य के कार्यालय में बंद कर डंडो से पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed