{"_id":"60c7a12a8ebc3e282f501503","slug":"there-was-an-altercation-between-the-businessman-and-the-guard-many-times-muzaffarnagar-news-mrt542751571","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी और गार्ड के बीच कई बार हो चुकी थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी और गार्ड के बीच कई बार हो चुकी थी कहासुनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू के मोहल्ला कूंगरपट्टी निवासी स्क्रैप कारोबारी गार्ड की पत्नी पर बदनीयती रखता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। इसी के चलते स्क्रैप कारोबारी ने अपने यहां काम करने वाले दो युवकों को सुपारी देकर गार्ड को रास्ते से हटा दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के मोहल्ला कूंगरपट्टी निवासी गार्ड इंद्रपाल काफी समय से स्क्रैप का काम करने वाले नौशाद के मकान में किराये पर रहता था। उसकी पत्नी भी कारोबारी के स्क्रैप गोदाम में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि कारोबारी काफी समय से गार्ड की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसे लेकर इंद्रपाल व नौशाद के बीच कई बार विवाद हो चुका था। वहीं, सुपारी लेकर इंद्रपाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपी चाहिद उर्फ सुहेल व शाहिद भी स्क्रैप कारोबारी के गोदाम में ही काम करते थे। कई बार हो चुके विवाद के चलते आखिरकार नौशाद ने इंद्रपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। कारोबारी ने अपने यहां काम करने वाले दोनों युवकों को ही उसकी हत्या के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दे दी।
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
मुजफ्फरनगर। गार्ड इंद्रपाल की गुमशुदगी की जांच में जुटी पुलिस ने कुछ दिन पूर्व वहलना स्थित फैक्टरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें इंद्रपाल को चाहिद उर्फ सुहेल व शाहिद के साथ जाते देखा गया। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने 20 हजार रुपये में नौशाद से सुपारी लेकर उसकी हत्या का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इंद्रपाल का शव भी काली नदी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
दोनों हत्यारोपियों की उम्र है कम
मुजफ्फरनगर। स्क्रैप कारोबारी नौशाद से सुपारी लेकर इंद्रपाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपी युवा हैं। इनमें चाहिद उर्फ सुहेल की उम्र 19 साल और शाहिद की उम्र केवल 23 साल है। दोनों बेहद गरीब परिवारों से हैं, जिन्होंने महज 20 हजार रुपये में ही गार्ड की हत्या करना कबूल कर लिया। दोनों ही आरोपियों का यह पहला अपराध है, इससे पहले उनके खिलाफ किसी तरह का कोई कानूनी मामला दर्ज नहीं है।