फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There should be no parking outside hotels and restaurants: Meena

मुजफ्फरनगर - होटल, रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग न हो : मीणा

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
There should be no parking outside hotels and restaurants: Meena
- कहा - मानचित्र पास कराने में एमडीए करेगा सहयोग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने कहा कि होटल और रेस्टारेंट के संचालक अपने संस्थान के बाहर वाहन खड़े न होने दें। पार्किंग की व्यवस्था संस्थान के अंदर होनी चाहिए। एमडीए मानचित्र पास कराने में सहयोग करेगा।
एमडीए के सभागार में बुलाई गई बैठक में वीसी कविता मीणा ने कहा कि दो तरह के लोग जिले में होटल और रेस्टोरेंट चला रहे हैं। इनमें एक वह लोग हैं, जिन्होंने मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद अपना व्यापार शुरू किया। इन लोगों के पास पार्किंग आदि सभी सुविधाएं हैं। इन लोगों को संतुष्ट व्यापारी कहा जा सकता है। एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने अपने होटल, रेस्टोरेंट के अंदर पार्किंग की व्यवस्था नहीं की। संस्थान के बाहर लोग पार्किंग करते हैं, जिससे आम जनता को इससे परेशानी होती है। जो संतुष्ट लोग हैं बिना परेशानी के व्यापार कर रहे हैं ऐसे लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

एमडीए ऐसे लोगों को मानचित्र स्वीकृत करने में सहयोग करेगा। एक सप्ताह बाद दोबारा बैठक होगी। तब तक जो लोग मानचित्र पास कराना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं। बैठक में जिले के सभी बड़े होटल, रेस्टोरेंट के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed