फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is resentment against Beniwal, not against any Khap or caste: Puran Singh

बेनीवाल से नाराजगी है, किसी भी खाप या जाति से नहीं : पूरण सिंह

Sat, 31 May 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
There is resentment against Beniwal, not against any Khap or caste: Puran Singh
तितावी। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि उनकी नाराजगी सांसद हनुमान बेनीवाल के बयान पर है। वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं। किसी भी जाति, धर्म या समाज से जोड़कर उनके बयानों को नहीं देखा जाना चाहिए। हमारा सबके साथ भाईचारा है।
विज्ञापन

नसीरपुर में किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के आवास पर सर्वसमाज के लोगों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर पूरण सिंह का बयान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर था। आरोप लगाया कि सांसद मां-बहनों के प्रति गलतबयानी कर रहे थे।
विज्ञापन

कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए भ्रमण फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण को जातियों से जोड़ने का गलत तरीके से काम किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बयान को जाट समाज या बेनीवाल खाप से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। कुछ लोग दो समाजों के बीच आपस में टकराव कराने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर पूरन सिंह ने कहा है कि उनकी लड़ाई हनुमान बेनीवाल से है, जिसने देश की माता और बहनों को और वीर योद्धाओं को अपमानित करने का काम किया है। हम सर्वसमाज का सम्मान करते हैं।

पंचायत में मौजूद विनोद कुमार सैनी, कुशल पाल सिंह, नेत्रपाल प्रधान ,जिले सिंह, शहजाद पुंडीर, कुलदीप राणा कृष्णपाल सिंह ,चंदरूप चेयरमैन, शुभम राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed