{"_id":"577421884f1c1bde3a79b6e4","slug":"there-has-been-tension-within-the-prison-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार के भीतर बन रहे हैं तनाव के हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार के भीतर बन रहे हैं तनाव के हालात
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में पांच दिन पूर्व हुई कैदी चंद्रहास की मौत के बाद से दोनों पक्षों में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मृतक पक्ष के बंदियों को उसकी मौत की बात अभी तक कचोट रही है। दोनों ओर के बंदी एक दूसरे से बदला लेने की फिराक में जुटे हैं।
पांच दिन पूर्व शुक्रवार को कारागार के भीतर बैरक नंबर तीन के बंदियों ने बैरक नंबर आठ से लाए गए कैदी चंद्रहास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि बैरक नंबर तीन के बंदियों को काफी दिनों से चंद्रहास की तलाश थी। बताया गया है कि गत वर्ष कोर्ट में शातिर विक्की त्यागी की हत्या के आरोपी के जेल पहुंचने पर चंद्रहास ने उसकी जमकर अगवानी की थी। इसी बात को विक्की के समर्थक बंदी जो कि बैरक नंबर तीन में बंद हैं, दिल से लगाए बैठे थे।
तब से गत शुक्रवार को उनका मौका लग गया और उन्होंने चंद्रहास की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर अब मृतक पक्ष के बंदी मौके की तलाश में है। दोनों ओर के बंदियों में अभी भी तनाव के हालात हैं।
विज्ञापन
बंदी मांग रहे हैं बयान देने के नाम पर पैसे
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में पांच दिन पूर्व हुई कैदी चंद्रहास की हत्या के मामले में शासन ने मामले में जांच बैठा दी हैं। जांच अधिकारी को घटना वाले दिन बैरक नंबर आठ और तीन में मौजूद बंदियों के बयान लेने है। जिसके चलते बंदियों से जेल के भीतर ही बयान लिए जाने है।
ऐसे में बंदी कर्मचारियों से पैसों की डिमांड कर रहे हैं। दबाव बना रहे है कि पक्ष में बयान दिलवाने हैं तो पैसे दो, नहीं तो कर्मचारियों के खिलाफ बयान दिए जाएंगे। कर्मचारियों के सामने बड़ी विकट समस्या खड़ी हो गई है कि ऐसे में क्या किया जाएं। कर्मचारी बंदियों की खुशामद निकालते नजर आ रहे हैं।
जिला जज, डीएम और एसएसपी पहुंचे जेल
मुजफ्फरनगर। जिला जज, डीएम और एसएसपी ने कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से उनका हाल जानकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।
अधिकारियों ने जेल अधिकारियों से भी कारागार में बंदियों के हालात की जानकारी ली। जिला कारागार में दोपहर करीब एक बजे जिला जज दिलीप श्रीवास्तव, डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी दीपक कुमार पहुंचे। तीनों ने कारागार के भीतर जेल के हालात की जानकारी ली। बंदियों से उनकी समस्याएं पूछी। समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
जेल अधीक्षक राकेश सिंह से अंदर के माहौल की जानकारी ली। करीब एक घंटा निरीक्षण करने के बाद अधिकारी चले गए। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा।