{"_id":"641ae4d5b52ea4d9600f2b36","slug":"there-are-piles-of-dirt-in-the-secretariat-of-jandhedi-jatan-muzaffarnagar-news-c-14-1-163778-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जंधेड़ी जाटान के सचिवालय में लगे हैं गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जंधेड़ी जाटान के सचिवालय में लगे हैं गंदगी के ढेर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव जंधेड़ी जाटान में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए ग्राम सचिवालय में सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय में ग्राम पंचायत अधिकारी और पंचायत सहायक नहीं बैठते हैं। समस्याओं को लेकर ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
ग्रामीण गौरव कुमार का कहना है कि सचिवालय परिसर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लक्ष्मी देवी का कहना है कि यह सचिवालय नहीं खुलता है। बालेश्वरी देवी का कहना है कि उनके गांव से ब्लाक कार्यालय करीब नौ किलाेमीटर पड़ता हैहै। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण के अलावा गांव से संबंधित अनेक समस्याओं का निस्तारण के लिए ब्लॉक के चक्कर काटने पड़ते हैं। एसडीएम जीत सिंह राय का कहना है कि बीडीओ को भेजकर जांच कराई जाएगी। ग्राम सचिवालय को खुलवाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
धूल फांक रहा फर्नीचर
गांव जंधेड़ी जाटान में ग्राम सचिवालय में पड़ा फर्नीचर धूल फांक रहा है। शासन की ओर से फर्नीचर और कंप्यूटर की सुविधा दी गई है।