{"_id":"5ee7a5948ebc3e4309576c2b","slug":"theft-accused-arrested-muzaffarnagar-news-mrt48657115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध डेयरी में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध डेयरी में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित विकास अग्रवाल की दूध डेयरी के ताले तोड़कर छह जून की रात गल्ले से 65 हजार की नकदी, विकास का आधार कार्ड और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। विकास अग्रवाल ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया, जिसने अपना नाम अमन निवासी कांशीराम कॉलोनी बताया। पूछताछ में आरोपी ने दूध डेयरी में चोरी किए जाने की बात स्वीकार की, अमन की निशानदेही पर उसके घर में छिपाए गए 37 हजार रुपये और विकास का आधार कार्ड बरामद कर लिया गया। आरोपी अमन को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।