फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man killed and two women injured

हादसे में बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

Fri, 03 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
The young man killed and two women injured
दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
खतौली  नेशनल हाईवे पर दो बाइक आपस में टकरा गई। इस दौरान तेज गति से आ रही कार ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक टकराने से सड़क पर गिरने से दूसरी बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव मोघपुर निवासी 35 वर्षीय उमेश पुत्र चंद्रभान खतौली से बाइक द्वारा गांव रायपुर नंगली में रिश्तेदारी से अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। हाईवे पर रायपुर नंगली के सामने इसकी बाइक थाना भोपा के गांव सिकंदरपुर निवासी राहुल की बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेजी से आ रही कार ने उमेश को कुचल डाला। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


जबकि दूसरी राहुल की बाइक पर सवार उसकी मां लोकेश व अनिता पत्नी शिवकुमार सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में घायल महिलाओं को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे के दौरान हाइवे पर काफी लंबा जाम भी लग गया था। पुलिस ने बमुश्किल जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे में वृद्ध की मौत 
जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग के तालड़ा मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। 


बृहस्पतिवार को पानीपत खटीमा राजमार्ग के गांव तालड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन चालक 50 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से वृद्ध घायल हो गया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते हुए वृद्ध की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed