फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The warehouse owner caught the servants and opened the secret of theft of lakhs

गोदाम मालिक ने नौकरों को पकड़कर खोला लाखों की चोरी का राज

Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The warehouse owner caught the servants and opened the secret of theft of lakhs
- आधा दर्जन नौकरों को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

- डेढ़ साल से गोदाम में कर रहे थे चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित टॉफी और बिस्कुट के गोदाम से सामान चोरी करने वाले आधा दर्जन नौकरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। गोदाम मालिक ने नौकरों पर लगभग 50 से 60 लाख रुपये का सामान चोरी कर बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

अंकुर गुप्ता का ब्रिटानिया आदि कंपनी के सामान के थोक विक्रेता है। उनका नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर गुलशन विहार के सामने बिस्कुट, टॉफी का भी बड़ा कारोबार है। वहीं पर गोदाम है। वह लगभग पिछले आठ साल से मुजफ्फरनगर व आसपास क्षेत्र में यह कारोबार कर रहे है। उनके यहां पर पिछले चार पांच साल से आधा दर्जन युवक नौकरी करते है। आरोप है कि इन नौकरों ने उनके गोदाम से सैकड़ों पेटियां चोरी कर कूकड़ा, अलमासपुर आदि विभिन्न दुकानदारों को कम दामों में बेची है। इस बारे में पता नहीं चला था। चोरी का यह कार्य लगातार किया जा रहा था। अब लंबे समय बाद पता चला है। यह कार्य पिछले डेढ़ साल से लगातार किया जा रहा था। लगभग 50-60 लाख का सामान बेच चुके है। यह सामान की पेटी छत से पीछे खाली प्लाट में फेंकते थे। व्यापारी ने बताया कि व्यापार में नुकसान होने पर शक हुआ तो उन्होंने गोदाम के सीसीटीवी देखे इसके बाद चोरी का पता चला। पुलिस को तहरीर दी है। मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी का कहना है कि आरोपी हिरासत में लिए है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed