फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The wards already reserved will be out now

अब से पहले आरक्षित रह चुके वार्ड होंगे बाहर

Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The wards already reserved will be out now
अब से पहले आरक्षित रह चुके वार्ड होंगे बाहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गाइड लाइन जारी कर दी है। आरक्षण को चक्रानुक्रम रखा गया है। इसी के साथ प्रशासन को विशेष हिदायत दी गई है कि जो वार्ड अब से पहले आरक्षित रह चुके हैं, यह प्रयास करें कि वह अब आरक्षित में न रहें। मजबूरी में ही ऐसे वार्डों, ग्राम पंचायतों और बीडीसी सदस्यों के क्षेत्र को आरक्षित किया जाए।

पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल पूरी तरह बज चुका है। शासन ने आरक्षण को लेकर गाइड लाइन भी जारी कर दी है। जिले में जिला पंचायत के 43 वार्ड हैं और 498 ग्राम प्रधानों का निर्वाचन होना है। क्षेत्र पंचायत के लिए 1085 और ग्राम पंचायत के लिए 6726 सदस्यों का चुनाव किया जाना है। 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत का वार्ड दो और वार्ड चार, वार्ड 33 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड सात, वार्ड 12, वार्ड 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए वार्ड 23, वार्ड 37, वार्ड 38 आरक्षित था। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 16, 17, 18, 20, 26 और 34 आरक्षित था। इसी तरह महिला के लिए वार्ड पांच, छह, 27, 29, 30,31,43 आरक्षित रहा। जो वार्ड गत चुनाव में आरक्षित थे, इस बार उनमें आरक्षण बदलने की पूरी संभावना है। शासन ने भी प्रशासन को इसी तरह की गाइड लाइन जारी की है। आरक्षण की प्रक्रिया चक्रानुक्रम रहेगी। जो वार्ड पहले आरक्षित रह चुके हैं, उन्हें इस बार आरक्षण से मुक्त रखने की कोशिश रहेगी। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि शाम के समय शासन से आई गाइड लाइन प्राप्त हो गई है। गाइड लाइन का अध्ययन किया जा रहा है। आरक्षण की प्रक्रिया चक्रानुक्रम के आधार पर ही रहेगी। जिला पंचायत, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य सभी में आरक्षण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed