फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The wanted criminal was shot in both legs during the encounter.

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में इनामी बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी

Sat, 22 Nov 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The wanted criminal was shot in both legs during the encounter.
शाहपुर। मुठभेड़ में दोनों पैर में गोली लगने से गांव तावली निवासी बदमाश बाबा चौधरी उर्फ आरिश चौधरी उर्फ सोनू घायल हो गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उसके खिलाफ छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

थाना पुलिस मीरापुर चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने पुलिस को देख अपनी बाइक वापस मोड़ ली। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह गांव मंधेडा रजबहे की पटरी की तरफ मुड़ गया। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से बाबा चौधरी उर्फ आरिश चौधरी उर्फ सोनू निवासी गांव तावली घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि वह कई वर्षों से गाजियाबाद जनपद के रघुवीर एनक्लेव पसौड़ा थाना टीला मोड़ में रह रहा है। उसने साथियों के साथ मिलकर गांव बरवाला निवासी हिमांशु को करीब तीन माह पूर्व गोली मारकर घायल कर दिया था। उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed