{"_id":"6352b17aed26636f9b13c7af","slug":"the-villagers-see-python-snake-in-forest-of-a-village-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गांव में अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गांव में अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Fri, 21 Oct 2022 08:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:19 PM IST
सार
ग्रामीणों ने अचानक अजगर सांप देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह अजगर को पकड़ लिया और फिर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव में निकला अजगर सांप।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के सीकरी गांव में अजगर दिखने से खेत में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम गांव के ही विनय व प्रवीण किसान शरीफ के खेत के आसपास काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें शरीफ के खेत के बराबर में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। जिसे देख वहां काम कर रहे अन्य मजदूर में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन
इसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच