फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The victim said in front of the inspector, I will commit suicide

दरोगा के सामने बोली पीड़िता, आत्महत्या कर लूंगी

Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The victim said in front of the inspector, I will commit suicide
दरोगा के सामने बोली पीड़िता, आत्महत्या कर लूंगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से परेशान एक महिला ने थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
शेखपुरा निवासी अंजू ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले विनोद निवासी युसुफपुर पिपलेहड़ा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे है। 24 दिसंबर को उसके पति ने परिजनों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर किया था। पीड़िता ने अपने पति सहित अन्य ससुराल के लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की, तो वह सीओ राकेश सिंह से मिली। सीओ के कहने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय एनसीआर काटकर पीड़िता के हाथ में थमा दी। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और आत्मदाह की चेतावनी दी। दरोगा ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed