फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The temples are decorated with magnificent lights

मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया गया

Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The temples are decorated with magnificent lights
गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में घट स्थापना कर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र महोत्सव में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुरी की पूजा की। कोरोना संक्रमण के चलते गाइड लाइन का पालन किया गया। मंदिरों में भीड़ कम रही। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
नवरात्र में देवी मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया गया है। गांधी कॉलोनी के वैष्णादेवी मंदिर, नई मंडी में संकीर्तन मंदिर, नदी रोड मंदिर, शहर में देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया। मंगलवार को नवरात्र महोत्सव प्रारंभ हुए। कोविड के कारण इस बार कलश यात्राएं नहीं निकली। मंदिरों और घरों की घट स्थापित किए गए। मंदिरों में भी कोविड के नियमों का पालन किया गया। दुर्गा पंचायती मंदिर सराफा बाजार में नवरात्र उत्सव शुरू हुआ। प्रथम नवरात्र पर यजमान प्रदीप मित्तल सराफ ने मां शैलपुत्री का पूजन किया। पंडित दिनेश वशिष्ठ, भरत वशिष्ठ, विजय पंडित द्वारा मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। नरेंद्र कुमार बोस, सुशील कुमार माहेश्वरी, अशोक गोयल सर्राफ, दीपक मित्तल सराफ, विजय कुमार वर्मा सराफ, विकास माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर में चैत्र मास के नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने व्रत रखने के साथ सिद्धपीठ मां गोकुलादेवी मंदिर , शिव दुर्गा मंदिर , ठाकुरद्वारा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आदि शक्ति मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। कोरोना के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रही। इसके अलावा देहात में भी श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहड़ा आस्सा में यज्ञ
मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र पर विश्वकर्मा एकता समिति की ओर से बेहड़ा आस्सा एवं दाहखेड़ी गांव में वेद मंत्रों से यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुति दी। यज्ञ ब्रह्म भूलेराम आर्य ने कहा कि गांव-गांव में यज्ञ कीजिए। वेद वाणी सुनेंगे, तभी जीवन का कल्याण होगा। भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई। समिति अध्यक्ष नाथीराम धीमान व महामंत्री बिजेंद्र धीमान अंती, सुरेंद्र पाल सिंह धीमान, तेलूराम धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed