{"_id":"6ad51e9a7676527d2004cfe4","slug":"a-resolve-to-eradicate-evils-concern-over-unemployment-reflection-on-reservation-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-183467-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुराइयों के खात्मे का संकल्प, बेरोजगारी की चिंता...आरक्षण पर चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुराइयों के खात्मे का संकल्प, बेरोजगारी की चिंता...आरक्षण पर चिंतन
विज्ञापन
बरला में त्यागी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के लोग : संवाद
छपार। त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासभा के सामाजिक चिंतन सम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा, राजनीतिक स्थिति और भविष्य पर मंथन किया गया। युवाओं से आह्वान किया कि आगे बढ़कर भविष्य का निर्माण करें। सामाजिक बुराइयों के खात्मे का संकल्प लिया गया। बुलंदशहर के रहने वाले भाकियू अराजनैतिक के उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी को महासभा का अध्यक्ष चुना गया।
गांव बरला में हाईवे पर स्थित बैंक्वट हॉल में रविवार को त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासभा के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक चिंतन सम्मेलन में भाग लिया। मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर समेत दूर-दराज से समाज के लोग पहुंचे।
बुलंदशहर के क़स्बा स्याना से आए मांगेराम त्यागी को महामंडलेश्वर भैया दास महाराज सहित समाज के अन्य लोगों ने पगड़ी पहनाकर महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया।
विज्ञापन
सम्मेलन में समाज की घटती जनसंख्या, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, नशाखोरी, तेरहवीं, दहेजप्रथा, व यूजीसी और आरक्षण आदि दस बिंदुओं पर पर चिंतन किया गया।
मांगेराम त्यागी ने कहा कि देश के अंदर चाहे पंजाब का आंदोलन हो या मध्य प्रदेश का आदिवासी या गाजीपुर का आंदोलन हो हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी और बिरादरी का झंडा देश के हर कोने में बुलंद किया है।
बिरादरी के लिए बुजुर्गों को साक्षी मानकर कहते हैं कि वह हमेशा समाज के लिए कार्य करेंगे। समाज से आह्वान किया एकजुट होने का समय है। फजूलखर्ची रोकनी होगी और बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर ले जाना होगा। शिक्षा से ही समाज का भविष्य संवरेगा।
जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि समाज ने हमेशा प्रथम पंक्ति से राष्ट्र की सेवा की है। आजादी के मोर्चे से लेकर हर मुश्किल घड़ी में समाज के युवा साथ खड़े हुए। नए माहौल में भी एकजुटता की जरूरत है।
संयोजक सुनील त्यागी, अक्षय त्यागी उर्फ अक्षु, हरिओम त्यागी, राकेश आडवाणी, मनीषा त्यागी ने विचार रखें।
इस मौके पर परमात्मा शरण त्यागी, काला त्यागी, विपिन त्यागी, ममता त्यागी, विजय त्यागी, संदीप त्यागी एडवोकेट, बबलू त्यागी, राजेश त्यागी, शुभम त्यागी, श्यामवीर त्यागी मौजूद रहे।