फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The tampering of graves at the Miyanji Sabzwar cemetery has sparked outrage among the Muslim community.

Muzaffarnagar News: मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान में कब्रों से छेड़छाड़ से मुस्लिम समाज में रोष

Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The tampering of graves at the Miyanji Sabzwar cemetery has sparked outrage among the Muslim community.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बुढ़ाना। कस्बे के मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान में कब्रों से छेड़छाड़ की घटना से मुस्लिम समाज में रोष हैं। कब्र के साथ छेड़छाड़ तथा आसपास पड़े मिले सामान से कुछ लोगों ने तांत्रिक क्रिया होने की आशंका व्यक्त की थी। घटना को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कमेटी कब्रिस्तान के लिए अधिक सुरक्षा वाले कदम उठाएगी।



कस्बे के मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़ होने की सूचना से कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि 5-6 कब्रों के साथ छेड़छाड़ हुई है। घटनास्थल पर कांच व प्लास्टिक की बोतल व धागा आदि पड़ा मिला।
विज्ञापन


समाज के लोगों का कहना था कि यह किसी तांत्रिक का कार्य हो सकता है। इसी के चलते लोगों ने कब्रिस्तान में तांत्रिक क्रिया होने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने कब्रिस्तान का बारीकी से निरीक्षण किया। सबकी सहमति से कब्र को ठीक करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि कब्रिस्तान में कोई तांत्रिक क्रिया नहीं हुई। कस्बे में घूम रहे मानसिक रूप से विकृत किशोर की यह हरकत है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह कुछ नहीं बता सका।




सीओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर शरारती अथवा तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी व अधिवक्ता एहतशाम सिद्दीकी ने कहा कि श्मशान व कब्रिस्तान में छेड़छाड़ होना ठीक नहीं है। ये हमारी श्रद्धा व आस्था से जुड़ा है। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान कमेटी भी और अधिक सुरक्षा वाले कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed