{"_id":"6307bf109144c003ab16ae44","slug":"the-strike-of-the-office-bearers-of-bhakuyu-apolitical-ends-muzaffarnagar-news-mrt602470519","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों का धरना समाप्त
विज्ञापन
सदर तहसील में भाकियू अराजनैतिक के धरने को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर परमानंद झा पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में चल रहा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक होना तय हुआ है।
बृहस्पतिवार को अधिकारियों से बातचीत के बाद एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ सिटी कुलदीप कुमार को ज्ञापन देते हुए किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। संगठन ने मांगपत्र में कहा कि एनएच-709 और डीएफसीसी में अधिग्रहण भूमि व फसल का मुआवजा दिलाया जाएं। आवारा पशुओं को तुरंत गौशाला भेजा जाएं। पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी से बचाव के टिके लगाए जाएं। सिंचाई की बिजली को मुफ्त किया जाएं। ट्यूबवेल पर हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे। रथेड़ी और पुरबालियान में हुई डकैती का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
एसडीएम ने कहा कि वह सभी किसानों का सम्मान करते है, कभी भी किसी के विषय में गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के बीच वार्ता होगी। इस दौरान सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, पश्चिम प्रभारी राजीव दुल्हैरा, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, मोनू चौधरी, कमल शर्मा, अंकित कुमार, कुलदीप सिरोही, पीयूष पंवार, कशुलवीर सिंह, राजीव बालियान, सुधीर पहलवान, पवित अहलावत, अर्जुन प्रधान और कुशलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।