फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The strike is over, not the farmers' movement: Satya Pal Malik

धरना खत्म हुआ है, किसान आंदोलन नहीं : सत्यपाल मलिक

Mon, 09 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The strike is over, not the farmers' movement: Satya Pal Malik
मुजफ्फरनगर : श्रीराम दरबार मंदिर घासीपुरा में पूजा-अर्चना और आरती करते राज्यपाल सत्यपाल मलिक। - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों से जो वादे किए गए थे, वह पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। एमएसपी पर गारंटी कानून तुरंत बनना चाहिए था। अभी सिर्फ धरना खत्म हुआ है, किसान आंदोलन नहीं। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहा है, इस वजह से देश विनाश की ओर जा रहा है। असम और मेघालय के बीच समझौते से दोनों राज्यों को लाभ होगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रेमपुरी स्थित पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि पश्चिमी यूपी के किसान जुझारू हैं, संघर्ष करते हैं। सरकार किसानों से जो वायदा करें, उसे पूरा करना चाहिए। देश में बेमतलब के सवालों पर बहस की जा रही है। जाली सवालों पर हिंदु-मुस्लिम को नहीं लड़ना चाहिए। पेट्रोल के दाम बाहर महंगे नहीं है, स्थानीय टैक्स से महंगे हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मामले में सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि अब तक जो रेड डाली गई है, उसमें काफी माल मिला है। जब रिटायर हो जाऊंगा तो सीबीआई को बताऊंगा कि वहां क्या-क्या है। जांच पूरी होगी तो बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में बुलडोजर के सवाल पर बिना किसी का नाम लिए कहा कि बुलडोजर उनको शूट कर गया है, इसलिए चला रहे हैं। गरीब लोगों के मकानों पर इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। किसी न किसी दिन न्यायपालिका हस्तक्षेप करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed