{"_id":"67b62dc890a55c12810769a9","slug":"the-story-changed-with-shanus-entry-doctor-dulhan-on-a-new-path-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-140053-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शानू की एंट्री से बदली कहानी...नई राह पर डॉक्टर दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शानू की एंट्री से बदली कहानी...नई राह पर डॉक्टर दुल्हन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। झांसी की रहने वाली डॉ. संगीता शर्मा उर्फ डॉ. सुषुम्ना शर्मा (24) परिवार के साथ शहर के डॉ. विजय भूषण से शादी करने पहुंची थीं। शादी की रस्में शुरू हो गई और सात फेरों के बंधन में कुछ ही घंटे बाकी थे, लेकिन कहानी ने नया मोड़ लिया। योगर्षि अविनाश ने पुलिस को बताया कि बेटी की सहेली शानू शादी में शामिल होने पहुंची और उस कार में बैठाकर ले गई। शहर में शानू की एंट्री के बाद से सारी कहानी बदलती चली गई।
योगर्षि अविनाश शादी से दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ शहर में पहुंच गए थे। आदर्श कॉलोनी के एक मकान में परिवार को ठहराया गया था। कईं बार दोनों परिवार मिले और शादी की रस्मों पर चर्चा की। 18 फरवरी की सुबह भोपा रोड के होटल में सगाई का कार्यक्रम हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष वापस अपने-अपने घर लौट गए थे।
डॉक्टर दुल्हन के पिता ने मुकदमे में लिखवाया कि मंगलवार को ही बेटी की सहेली शानू उर्फ सीमा शुक्ला कार्यक्रम स्थल आदर्श नगर कॉलोनी आई थी और मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में ले गई। शानू के शहर में पहुंचते घटनाक्रम बदला। पुलिस का दावा है कि डॉक्टर दुल्हन ने शादी पर नाखुशी जताई। अपनी मर्जी से जाने की बात कही, जिस कारण शानू पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद साबित हुए। सीओ नई मंडी रुपाली राय ने भी कहा कि मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन शानू पर कोई मामला नहीं बनता है।अब तक की पुलिस जांच में वह निर्देाष है।