{"_id":"6266edb3efb4f41db921d5ef","slug":"the-stone-of-the-foundation-stone-of-sisauli-kakra-road-was-broken-muzaffarnagar-news-mrt5860436108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसौली-काकड़ा मार्ग के शिलान्यास का पत्थर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसौली-काकड़ा मार्ग के शिलान्यास का पत्थर तोड़ा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : सिसौली में तोड़ा गया मार्ग के शिलान्यास का पत्थर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली-काकड़ा मार्ग के शिलान्यास का पत्थर तोड़ा
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। असामाजिक तत्वों ने काकड़ा-सिसौली मार्ग के शिलान्यास का पत्थर तोड़ दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शिलान्यास किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने रविवार को सिसौली कस्बे में हड़ौली मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़क की नींव रखी थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों को शिलान्यास का पत्थर टूटा मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन बालियान और ओमेंद्र मुखिया समेत अन्य कार्यकर्ता पहुंचे।
पुलिस को मामले की जानकारी दी। नितिन बालियान ने भौराकलां थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान का कहना है कि प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेता राजू अहलावत ने भी मामले की जांच की मांग की है।