फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Sports Minister was apprised of the problems faced by the players.

Muzaffarnagar News: खिलाड़ियों की समस्याओं से खेल मंत्री को कराया अवगत

Wed, 20 May 2026 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
The Sports Minister was apprised of the problems faced by the players.
बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने खेल मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान ने खिलाड़ियों की समस्याओं और स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यों की धीमी गति को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में खिलाड़ियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बंद खेल गतिविधियों से अवगत कराया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की है।

सांसद ने खेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई योजनाओं में कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के कारण स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां बंद पड़ी हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा कराए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि विकासखंड सरूरपुर खुर्द की नगर पंचायत खिवाई में 2.5420 हेक्टेयर भूमि को ग्रामीण स्टेडियम की स्थापना हेतु के लिए युवा कल्याण विभाग के नाम खतौनी में दर्ज कराया जा चुका है। इसके साथ ही जिलाधिकारी मेरठ द्वारा इस ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव महानिदेशक प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग लखनऊ को पूर्व में ही भेजा जा चुका है। पत्र में कहा कि इस क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के युवाओं में खेलों (जैसे- कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल) आदि के प्रति अत्यंत गहरा रुझान और प्रतिभा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed