फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The shehnai played loudly, they took seven rounds and swore to stay together.

Muzaffarnagar News: खूब बजीं शहनाइयां, सात फेरे लेकर खाई साथ निभाने की कसम

Mon, 03 Nov 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The shehnai played loudly, they took seven rounds and swore to stay together.
मुजफ्फरनगर। शनिवार और रविवार को दोनों ही दिन देवोत्थान एकादशी मनाई गई। मांगलिक कार्यों के शुभारंभ होते ही शादी समारोह पर खूब शहनाइयां गूंजीं। शहर के सभी बारातघर और बैंक्वेट हॉल में दिन और रात भर रौनक रही। दोनों समय के मुहूर्त में जोड़ों ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन

शहर में देवोत्थान एकादशी पर देव जाग गए और लोगों ने मंगल कार्य कर स्वागत किया। भगवान शालिग्राम व देवी तुलसी के विवाह की रस्म रविवार को जगह-जगह निभाई गईं। इसी के साथ शादियों का सिलसिला भी शुरू हुआ। दिन व रात में मंडपों में शादियां हुईं। नवविवाहित जोड़ों ने पूरे रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए। जिले में 250 से अधिक शादियां हुई और सड़कों पर लोगों की भीड़ रही। शाम के समय बैंडबाजों की धुन पर लाइटों से मैरिज होम समेत अन्य जगह जगमग दिखाई दिए।
विज्ञापन

दूल्हे राजा बग्घी पर सवार होकर बरात लेकर पहुंचे। ब्यूटी पार्लर पर आज के दिन के लिए दुल्हनों ने एक महीना पहले बुकिंग करा ली थी। आचार्य जगमोहन भारद्वाज ने बताया कि देवोत्थान एकादशी की तिथि शनिवार से प्रारंभ होकर रविवार सुबह साढ़े सात बजे तक रही। इसलिए दोनों दिन एकादशी तिथि को माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed