{"_id":"644fae963ea6866e5a0fd47a","slug":"the-rights-of-workers-told-through-street-plays-muzaffarnagar-news-c-14-1-207937-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रमिकों के अधिकार बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रमिकों के अधिकार बताए
विज्ञापन
जिले के शिक्षण संस्थानों में श्रमिक दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के शिक्षण संस्थानों में श्रमिक दिवस मनाया गया। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से श्रमिकों के अधिकार बताए गए।
पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने दैनिक कार्यकर्ताओं को ग्रीटिंग कार्ड और फूल माला पहनाई। लघु नाटिका, कविता, भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने बताया कि दैनिक कार्यकर्ता हमारी प्रतिदिन की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। अगर ये लोग हमारी सहायता न करें, तो एक सफल और स्वस्थ जीवन जी पाना हमारे लिए असंभव होगा। इस मौके पर ममता, प्रज्ञा, चांदनी, लव कुमार, प्रवीण जयसवाल, दिव्या शर्मा आदि मौजूद रहीं।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर कार्ड बनाए। कर्मचारियों को कार्ड प्रदान कर उनका सम्मान किया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, ब्रांच हेड जसबीर कौर ने विचार व्यक्त किए। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में में नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुत किया गया। सहायक कर्मचारियों को आभार कार्ड भेंट किए गए। प्रबंधक सचिन गोयल ने विचार व्यक्त किए।