फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rains of the cowshed flew in the strong wind with rain

बारिश के साथ तेज हवा में गोशाला के छप्पर उड़े

Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The rains of the cowshed flew in the strong wind with rain
बधाई कलां में बनी गोशाला के बारिश में उड़े छप्पर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए बधाई कलां में नवनिर्मित गोशाला में निर्माण एजेंसी द्वारा बरती गई अनियमितताएं सामने आ रही हैं। बारिश के साथ चली तेज हवा में में गोशाला के छप्पर उड़ गए। गोशाला की कमेटी ने राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप के माध्यम से गौशाला निर्माण की जांच की मांग की है। जिसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना गोशाला के निर्माण में भी निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ता के विपरीत कार्य करने की पोल खुली है। क्षेत्र में दो दिन से तेज हवा के साथ बारिश से पशुपालन विभाग द्वारा बनाई गई गोशाला के छप्पर उड़ गए है। शासन ने आवारा गोवंश को संरक्षित करने के लिए वृहद गोशाला के निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इतनी बड़ी धनराशि रिलीज होने के बावजूद पशुओं की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी नहीं बनने से गोवंश के सुरक्षित रखने में मुश्किल उठानी पड़ रही है। वर्तमान में गोशाला 85 पशु बंधे हैं। करीब महीने पूर्व तैयार गौशाला को गांव की गठित कमेटी द्वारा 15 दिन पूर्व ही सुपुर्दगी में लिया था। गोशाला में बरती गई अनियमितताओं के संबंध में कमेटी के नितिन मलिक और बीडीसी अजय कुमार ने राजस्व राज्य मंत्री से गोशाला के छप्पर उखड़ने की शिकायत की। नितिन ने बताया कि मंत्री ने डीएम से गोशाला के निर्माण में बरती गई धांधली की जांच कराने को कहा। शिकायत की भनक लगने पर शुक्रवार को निर्माण एजेंसी के कुछ लोग गौशाला को दुरुस्त कराने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed