फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The questions were easy, the road to the examination centers was difficult

सवाल थे आसान, परीक्षा केंद्रों की डगर रही कठिन

Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
The questions were easy, the road to the examination centers was difficult
रोडवेज बस स्टैड पर उमडी परीक्षार्थीयों की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) तो आसान आया, लेकिन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानसठ फ्लाईओवर पर जाम के कारण दूसरी पाली में परीक्षार्थी पैदल ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। भीड़ के कारण परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के 24 केंद्रों पर पीईटी का आयोजन कराया। परीक्षा के लिए 24456 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। दो पाली में होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही परीक्षार्थी शहर में पहुंचने शुरू हो गए थे। पहली पाली में तो अधिकतर परीक्षार्थी जाम से बच गए, लेकिन दूसरी पाली मुसीबत बन गई। बिजनौर से पहुंचे परीक्षार्थी जानसठ फ्लाईओवर के जाम में फंस गए। आधे घंटे तक जाम रहा तो परीक्षार्थियों को पैदल ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

बिजनौर के सुधीर ने बताया कि जाम के कारण बस से उतरकर पैदल ही परीक्षा केंद्र तक जाना पड़ा। उधर, शामली जिले से आए सचिन कुमार ने बताया कि सरकुलर रोड के जाम में फंस गए। जीआईसी में रैली के कारण शहर के महावीर चौक से सुजडू़ चुंगी तक जाम लग गया। काफी देर बार यहां व्यवस्था दुुरुस्त हुई। परीक्षा आसान थी, लेकिन केंद्रों तक पहुंचने में मुश्किलें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7462 अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया एग्जाम
डीआईओएस गजेंद्र सिंह ने बताया कि 24 केंद्रों पर पहली पाली में 12288 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8443 ने परीक्षा दी। 3845 गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में 12288 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 8671 ने परीक्षा दी। 3617 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग अभियान भी चलाया। केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट ने मुख्य गेट पर भी चेकिंग की।
खतौली से आए दिव्यांग छात्र कपिल ने कहा कि पेपर आसान था, इसलिए अच्छा हुआ है। कड़ी निगरानी के बीच पेपर हुए है। गेट एंट्री से अंदर तक कई बार चेकिंग की गई।
आसान था पेपर
बिजनौर से आई छात्रा साक्षी ने बताया कि उसका पेपर काफी अच्छा हुआ है। कॉलेज में व्यवस्थाएं अच्छी थीं। किसी भी छात्र-छात्रा को प्रतिबंधित वस्तु को नहीं ले जाने दिया।
आने जाने में झेली परेशानी
बिजनौर की छात्रा निष्ठा ने कहा कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। बच्चों को आने-जाने में बहुत परेशानी हुई है। भीड़ ज्यादा होने के कारण कई बच्चों का पेपर भी छूट गया, क्योंकि वह केंद्रों तक समय पर नहीं पहुंच सके।

आसान गई परीक्षा
बिजनौर के चांदपुर से आए छात्र मनीष ने कहा कि घड़ी, मोबाइल फोन, बैग सभी चीजों को बाहर ही रखवा दिया था। कई बार चेकिंग करने के बाद अंदर एंट्री मिली है। वैसे पेपर ठीक गया है।

मुजफ्फरनगर के जानसठ पुल पर लगा जाम।

मुजफ्फरनगर के जानसठ पुल पर लगा जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के एसडी इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा केद्र पर सीट प्लान देखते परीक्षार्थी।

नगर के एसडी इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा केद्र पर सीट प्लान देखते परीक्षार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के एसडी इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा केद्र पर सीट प्लान देखते परीक्षार्थी।

नगर के एसडी इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा केद्र पर सीट प्लान देखते परीक्षार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed